UP Teacher Recruitment : अनुदेशकों पर लगी रोक हटी
Anudeshak Samvida Teacher Recruitment UP, UP Teacher Recruitment,
अनुदेशकों पर लगी रोक हटी
कानपुर। शिक्षक पार्क में अनुदेशकों के प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को बेसिक प्राइमरी स्कूलों में भर्ती अनुदेशकों के नवीनीकरण पर लगी रोक हटादी। डीएम के मुताबिक कि बुधवार को अनुदेशकों की सूचना जारी हो जाएगी और बीएसए ऑफिस से लेटर लिया जा सकता है। बीएसए ने अनुदेशकों के जाने पर अभी तक रोक लगा रखी थी
********
चूके अभ्यर्थी 4 तक करें आवेदन
बांदा। संत तुलसी पब्लिक स्कूल में शिक्षक/शिक्षिका भर्ती के लिए 28 जून को हुई लिखित परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों को स्कूल प्रबंधन ने एक मौका और दिया है। प्रबंधक संत कुमार गुप्त ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो कक्षा दो से हाईस्कूल तक इंग्लिश मीडियम में शिक्षा दे सकें, वह 4 जुलाई तक निर्धारित फार्म में आवेदन कर सकते हैं। उनकी 5 जुलाई को सुबह 10 बजे लिखित परीक्षा होगी। इंदिरा नगर स्थित स्कूल कार्यालय में अपने शैक्षिक व अनुभव संबंधी अभिलेखाें के साथ उपस्थित हों। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का उसी दिन दोपहर एक बजे साक्षात्कार लिया जाएगा
News Sabhaar : Amar Ujala (2.7.14)
07:48
Unknown
Posted in:
0 comments:
Post a Comment