SARKARI NAUKRI News :
Anudeshak recruitment in UP, Anudeshak Samvida Teacher Recruitment UP, अनुदेशकों के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे
जासं, इलाहाबाद : पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला में 340 पदों की भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। इसमें 178 कला शिक्षा, 29 शारीरिक एवं स्वास्थ्य तथा 133 कार्यानुभव शिक्षा पर भर्ती की जाएगी। आवेदन बेसिक शिक्षा की वेबसाइट यूपीबेसिकईडीयूपीएआरआइएसएचएडी डाट जीओवी डाट इन पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसी वेबसाइट पर आनलाइन फार्म, ई-चालान व आवेदनपत्र उपलब्ध है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0532-2250734 शुरू किया गया है। आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। जबकि ई-चालान द्वारा आवेदन शुल्क 27 जनवरी तक जमा किया जा सकता है। त्रुटि सुधार को 16 फरवरी तक का मौका रहेगा।
18:33
Unknown
Posted in:
0 comments:
Post a Comment