Monday, 30 December 2013

Teachers Recruitment DSSSB : टीचर परीक्षा का पर्चा लीक, मनीष सिसोदिया ने परीक्षा रद्द की

Teachers Recruitment DSSSB : टीचर परीक्षा का पर्चा लीक, मनीष सिसोदिया ने परीक्षा रद्द की

दिल्ली के शिक्षामंत्री का पद संभालने के दूसरे ही दिन मनीष सिसोदिया ने एमसीडी के प्राइमरी स्‍कूलों में टीचरों के पद के लिए हुई परीक्षा का पर्चा लीक होने की सूचना मिलने पर उसे रद्द कर दिया है. रविवार को हुई इस परीक्षा में करीब एक लाख पदों के लिए लाखों कैंडिडेट ने हिस्सा लिया था. दोबारा परीक्षा एक महीने के भीतर होने की संभावना है.

डीएसएसएसबी ने एमसीडी के प्राइमरी स्कूलों के टीचरों पद के लिए रविवार को परीक्षा कराई थी. डीएसएसएसबी की ओर से जारी बयान के अनुसार, बोर्ड को मिली सूचना के अनुसार एमसीडी प्राइमरी स्‍कूलों के टीचरों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो गया था. इसलिए बोर्ड ने उसे रद्द करने का फैसला किया है और दोबारा परीक्षा जल्दी ही आयोजित की जाएगी.








0 comments:

Post a Comment

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | Online Project management