UGC NET : नेट के आयोजन का जिम्मा सीबीएसई को
लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अब राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के आयोजन की जिम्मेदारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) को सौंपने जा रहा है। दिसंबर 2014 में आयोजित होने वाली नेट को सीबीएसई आयोजित करेगी। अभी तक नेट के आयोजन का जिम्मा यूजीसी खुद ही उठाती आई है। मगर अब बीते सालों में जिस तरह से नेट में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ रही है उसके चलते इसके आयोजन की जिम्मेदारी अब सीबीएसई को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है। देश भर की यूनिवर्सिटीज व कॉलेजों में लेक्चरर की भर्ती के लिए यह राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) आयोजित की जाती है। वर्ष 1989 से नेट का आयोजन किया जा रहा है और अभी तक इसे यूजीसी ही आयोजित करवाती आयी है।
यूजीसी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब नेट के आयोजन के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए सीबीएसई को यह जिम्मेदारी सौंप दी जाए। क्योंकि इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की सफलता पूर्वक जिम्मेदारी सीबीएसई निभा रहा है। यही नहीं पहली बार इस तरह की परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी सीबीएसई को दिए जाने के कारण यूजीसी अपने रिसोर्स को इससे साझा भी करेगा ताकि वह आसानी से परीक्षा का आयोजन कर सके। पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स 80 सब्जेक्ट में यूजीसी साल में दो बार जून व दिसंबर में देते हैं।
अब ट्रांसजेंडर को भी स्कॉलरशिप
अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सभी स्कॉलरशिप व फेलोशिप का लाभ ट्रांसजेंडर को भी मिलेगा। यूजीसी के सेक्रेट्री प्रो. जसपाल एस संधु के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेडर को थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता दी है। ऐसे में अब इन्हें भी यूजीसी की सभी स्कीम का लाभ दिया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को फायदा होगा।

18:50
Unknown
Posted in:
0 comments:
Post a Comment